बड़ी खबर: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द की 12 वीं कक्षा की इस विषय की परीक्षा

धर्मशाला। हिमाचल से 12वीं कक्षा वालों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च को होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित कर दी है। बता दें कि चंबा जिले के चुवाड़ी स्कूल में 10वीं के स्थान पर गलती 12वीं का पेपर खोल दिया गया था।

देखें नोटिफिकेशन

HPBOSE NOTIFICATION

HPBOSE NOTIFICATION

ऐसे में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए कल होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिलने पर एग्जाम मित्र ऐप लॉन्च की है। इसमें पेपर खोलने का वीडियो अपलोड किया जाता है।

परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया

जब डेटाबेस से वीडियो चेक किया गया तो शिकायत सही पाई गई। पाया गया कि परीक्षा केंद्र में 12वीं अंग्रेजी का पेपर गलती से खुल गया है। वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च, 2025 को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आगामी तिथि  बाद में नोटिफाई होगी।

Deepak
Author: Deepak

पिछला लेख
हिमाचल: इस जिले में 11 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे कई पद
अगला लेख
HRTC: उप-मुख्यमंत्री से परिवहन निगम के संगठनों की बैठक, हड़ताल को लेकर बड़ा फैसला