शिमला। प्रदेश में मौसम एक बार फिर कवट बदलेगा। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 13 और 14 मार्च को बर्फबारी की संभावना रहेगी। जबकि अन्य दिनों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना रहेगी।
यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बारिश की इस चेतावनी को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मैदानी इलाकों में बिजली गरजने और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगडा और कुल्लू जिलों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की संभावना
जबकि 10, 12 और 15 मार्च को राज्य में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 13 से 14 मार्च तक राज्य में कई स्थानों बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की संभावना बनी रहेगी।