शर्मसार: चंबा में नाबालिगा से दुष्कर्म, यहां का है मामला

चंबा।  देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है, मामला जिला चंबा का है। जहां चुराह में नाबालिगा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस को मिली शिकायत में बताया कि नाबालिग लड़की को घर में अकेली देखकर व्यक्ति घर में घुस गया और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया।


इसके बाद लड़की के साथ दुराचार किया। लड़की के परिजनों को जानकारी उस दौरान मिली जब वे घर पहुंचे। इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 65(1), 333, 351(2) बीएनएस 04 पोक्सो एक्ट एंड 67ए आईटी एक्ट 2000 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक ने की है।


Anchal Mongia
Author: Anchal Mongia

पिछला लेख
शिक्षा सुधारों के लिए प्रदेश सरकार ने यूनेस्को के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया
अगला लेख
चंबा की इन पंचायतों में होगी बीपीएल सूचियों की छंटनी, सरकार ने जारी किए मापदंड