चंबा। चम्बा-लंगेरा मार्ग पर शिरवास के पास एक पिकअप जीप सड़क पर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को 35 लोग पिकअप जीप (एचपी 73ए-3864) में सवार होकर शादी समारोह के लिए किहार से लंगेरा की ओर छक के लेकर जा रहे थे। जब पिकअप जीप शिरवास के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते गाड़ी सड़क पर पलट गई।
सुचना मिलते ही पुलिस पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके प पहुंची तथा लोगों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा रैफर कर दिया।
चालक के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं पुलिस टीम ने मौके पर दुर्घटना संबंधित साक्ष्य जुटने के उपरांत गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज राफ्तरी में वाहन चलाने पर भारतीय दंड सहित की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फौरी राहत राशि न देने पर प्रशासन के प्रति रोष
पूर्व अध्यक्ष डीएस पठानिया ने भी दुर्घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। वहीं दुर्घटना में घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि न देने पर लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है।
नायब तहसीलदार ने दिया आश्वासन
वहीं नायब तहसीलदार संजय कुमार ने बताया प्रशासन ने घायलों की सूची तैयार कर ली है और घायलों को अस्पताल में जाकर फौरी राहत राशि कल वितरित की जाएगी। उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस थाना किहार में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।