Weather Forecast: हिमाचल में इस दिन करवट बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही कई भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

निचले इलाकों में तापमान में वृद्धि

बीते दिन ऊना व भुंतर में गर्म हवाएं चलीं। ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 और भुंतर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज व कल भी मैदानी कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।

Anchal Mongia
Author: Anchal Mongia

पिछला लेख
चंबा: शादी में जा रहे लोगों से भरी पिकअप पलटी, 35 लोग थे सवार
अगला लेख
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैलेंडर का किया विमोचन