चम्बा: खाना बनाते समय स्टोव फटने से 26 वर्षीय महिला की मौत

चंबा।  खाना बनाते समय एक प्रवासी महिला के साथ हादसा हो गया।  मामला नगर परिषद चम्बा के सुल्तानपुर वार्ड का है।

 

जहां खाना बनाते समय स्टोव फटने से एक प्रवासी महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान ममता कुमारी (26) पत्नी धर्मेंद्र साहनी गांव घाटबड़रा तहसील व जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रोजाना की तरह शाम को खाना बना रही थी तो इस दौरान अचानक स्टोव फट गया, जिससे स्टोव से निकला तेल व आग उस पर गिर गई। हादसे में महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस गई। इसके बाद आग से बुरी तरह झुलसी महिला को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आए, जहां महिला का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे चम्बा से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया।



चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए

उधर, मेडिकल काॅलेज प्रशासन की सूचना पर चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर आकर परिजनों के बयान दर्ज किए। उसके बाद परिजन महिला को लेकर उपचार के लिए जिले से बाहर निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को मेडिकल काॅलेज चम्बा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी 

मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस अविनाश ने बताय कि स्टोव फटने से महिला करीब 80 प्रतिशत झुलस चुकी थी, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया था। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया था। उधर, एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Anchal Mongia
Author: Anchal Mongia

पिछला लेख
पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया
अगला लेख
चंबाः क्रिकेट खेल रहे युवकों के बीच कहासुनी, ऐसे कर दी युवक की हत्या