शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है जबकि कुछ दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग ने 12 सितंबर को कई जगहों पर गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
12 से 14 सितंबर तक येलो अलर्ट
प्रदेश में 12 से 14 सितंबर तक तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 13 और 14 सितंबर को नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
11–12 और 15–17 सितंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
तापमान में बदलाव..?
अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।