हिमाचल के इस पूर्व मंत्री का हुआ निधन, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने जताया शोक

कांगड़ा । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पूर्व मंत्री केवल सिंह पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। केवल सिंह पठानिया कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र से थे। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं पूर्व परिवहन मंत्री एवं वरिष्ठ नेता वजीर केवल सिंह पठानिया के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर अत्यंत दु:खद है। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी दूरदर्शिता, कुशल नेतृत्व और अथक परिश्रम सदैव हमारी स्मृतियों में रहेगा और हमें प्रेरित करता रहेगा।

Anchal Mongia
Author: Anchal Mongia

पिछला लेख
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी, SpaceX क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने समुद्र में किया स्पलैशडाउन
अगला लेख
JOB NEWS: चम्बा में यहां होगी 214 पदों पर भर्ती-14,000 से वेतन शुरू