शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
इन जिलों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 से 19 फरवरी तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है।